search

गोरखपुर के महेसरा में बनेगा स्पंज पार्क, टेंडर प्रक्रिया पूरी, फर्म का चयन

Chikheang 7 hour(s) ago views 718
  

एनसीएपी के तहत 49 करोड़ की लागत से 25 एकड़ में विकसित होगा इकोलाजिकल पार्क। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत महेसरा क्षेत्र में प्रस्तावित इकोलाजिकल पार्क (स्पंज पार्क) के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए फर्म का चयन भी कर लिया गया है और नगर निगम की ओर से जल्द ही वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

नगर निगम की इस परियोजना के तहत करीब 25 एकड़ भूमि में इकोलाजिकल पार्क विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पार्क केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक प्रभावी ‘कार्बन सिंक’ के रूप में कार्य करेगा। इससे शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार, कार्बन डाइआक्साइड के स्तर में कमी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इकोलाजिकल पार्क वर्षा जल प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाएगा। स्पंज पार्क की अवधारणा के तहत यह भूजल स्तर को सुधारने, वर्षा जल को संरक्षित करने और जलभराव की समस्या को कम करने में सहायक होगा। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे, झाड़ियां और घास लगाई जाएंगी, जिससे स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ होगा।

परियोजना के तहत पार्क में नेचर ट्रेल (प्रकृति पथ या वन पथ), ओपन एयर क्लासरूम (प्रकृति-आधारित कक्षा) और अवेयरनेस जोन (जागरूकता क्षेत्र) विकसित किए जाएंगे। यहां पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता कार्यक्रम और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ के इकोलाजिकल पार्क की तर्ज पर यहां आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें- रेल वन एप से आसान हुई टिकट की बुकिंग और यात्रा सेवाएं, एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

आगंतुकों के लिए प्राकृतिक तालाब के साथ बोटिंग सुविधा, भूलभुलैया, बच्चों के लिए किड्स जोन, जागिंग ट्रैक और ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि शहरवासियों के लिए एक बेहतर, स्वच्छ और प्राकृतिक मनोरंजन केंद्र के रूप में भी पहचान बनाएगी।




टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चयनित फर्म को जल्द वर्कआर्डर सौंपा जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। उन्होंने बताया कि यह पार्क भविष्य में गोरखपुर का एक प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थल भी बनेगा।
-

-अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152749

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com