search

आरा जंक्शन पर TTE के लिए बनेगा मॉडर्न रनिंग रूम, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत

LHC0088 1 hour(s) ago views 979
  

आरा जंक्शन। (जागरण)



जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर जल्द ही टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) के लिए आधुनिक रनिंग रूम (रेस्ट हाउस) का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में रेल मंत्रालय के संजय मनोचा द्वारा पत्र जारी किया गया है, जिसमें सभी रेलवे जोन को निर्देश दिया गया है कि जहां वाशिंग पिट एरिया या ट्रेन का प्रारंभिक स्टेशन है, वहां टीटीई के लिए आरामदायक रनिंग रूम का निर्माण टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाए।

वर्तमान में आरा जंक्शन पर टीटीई के लिए कोई समर्पित रनिंग रूम या रेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जबकि आरा जंक्शन पर करीब 32 टिकट चेकिंग कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें ड्यूटी के दौरान ऑफ-ड्यूटी समय में विश्राम की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है।

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से आरा जंक्शन पर कार्यरत टीटीई को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

इसी क्रम में दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत पटना, दानापुर, झाझा और राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन पर टीटीई के रहने और ठहरने के लिए दो मंजिला नए रेस्ट हाउस का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। अब इसी श्रृंखला में आरा जंक्शन को भी शामिल किया गया है।

रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार टीटीई रनिंग रूम में गार्ड और लोको पायलटों के रनिंग रूम के समान सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें खानपान, विश्राम, स्वच्छता और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा महिला टिकट चेकिंग कर्मियों के लिए अलग से सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था की जाएगी। यह निर्देश रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की स्वीकृति के बाद जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि टीटीई विश्राम गृहों में पर्याप्त सुविधाएं न होने का मुद्दा समय-समय पर रेलवे फेडरेशनों द्वारा उठाया जाता रहा है।
रेस्ट हाउस में होंगी ये सुविधाएं

प्रस्तावित रनिंग रूम के ग्राउंड फ्लोर पर तीन डोरमेट्री में कुल 40 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी, जबकि प्रथम तल पर दो डोरमेट्री में 40 बिस्तरों वाला हॉल बनाया जाएगा। महिला टीटीई के लिए ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर एक-एक अलग कमरा तैयार किया जाएगा। दोनों मंजिलों पर मनोरंजन कक्ष भी बनाए जाएंगे।

बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए भोजन बनाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर दो किचन और एक स्टोर रूम का निर्माण किया जाएगा। भोजन ग्रहण करने के लिए अलग से डाइनिंग हॉल की व्यवस्था होगी। इसके अलावा एक स्टाफ रूम और एक स्टाफ रेस्ट रूम भी बनाया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की आवक-जावक को सुचारु रूप से प्रबंधित किया जा सके।

ग्राउंड और प्रथम तल दोनों पर स्नानगृह और शौचालय की अलग-अलग ब्लॉक में उचित व्यवस्था की जाएगी। पीने के पानी के लिए दोनों मंजिलों पर ड्रिंकिंग वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। साथ ही स्टाफ कार्यालय के लिए ग्राउंड फ्लोर पर एक अलग कमरा भी तैयार किया जाएगा। दानापुर रेल मंडल में अब तक चार स्थानों पर टीटीई के लिए रनिंग रूम बनाए जा चुके हैं।


आरा जंक्शन से ट्रेनों की संख्या और आवागमन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यहां टीटीई रनिंग रूम का निर्माण न केवल कर्मचारियों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि इससे यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
-

अभिनव सिद्धार्थ, वरीय मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर रेल मंडल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150997

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com