search

कश्मीर में मुस्लिम मछुआरा पकड़ रहा था मछली तभी नदी में मिली प्राचीन मां दुर्गा की मूर्ति, बारामूला पुलिस को सौंपा

deltin55 2026-1-16 14:03:55 views 396


श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति मिली है। बारामूला पुलिस ने इस मूर्ति को संरक्षण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है। यह मूर्ति कश्मीर घाटी में झेलम नदी से मिली। पुलिस के अनुसार बारामूला के रहने वाला एक मछुआरा जब नदी में मछली पकड़ रहा थ तभी उसे यह पत्थर की मूर्ति मिली। जिसे सुरक्षित तरीके से संरक्षण के लिए विभाग को सौंप दिया गया है, ताकि उसे संरक्षित और सुरक्षित रखा जा सके।दुर्गा की मूर्ति की हुई पुष्टि पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को बारामूला के शालटेंग-ज़ोग्यार के रहने वाला नज़ीर अहमद लाटू ने पुलिस स्टेशन शेरी को सूचित किया है कि उसे झेलम नदी में मछली पकड़ते समय एक पत्थर की मूर्ति मिली है। मूर्ति के बारे में तुरंत पुलिस अधिकारियों को बताया गया और उसे पुलिस स्टेशन शेरी में सुरक्षित रखा गया। इसके बाद 26 दिसंबर 2025 को जम्मू कश्मीर के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय के उचित प्रक्रिया और आधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए सौंप दिया गया। जांच में पता चला है यह पत्थर की मूर्ति है। यह देवी दुर्गा का चित्र है। बारामूला पुलिस ने जारी की अपील मछुआरे द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति मिलने के बाद उसे सही तरीके से पुलिस को सौंपने की तारीफ हो रही है। इस बीच पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भीऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व की ऐसी किसी भी खोज के बारे में अधिकारियों को तुरंत सूचित करें। जम्मू कश्मीर की जबारामूला पुलिस ने बयान में कहा है कि वह सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। पुलिस ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि लोग इसमें अपनी भूमिका को निभाएंगे और सहयोग देंगे।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: lex casino review Next threads: befizetés nélküli bónusz casino
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138797