search

भाजपा को हराने के लिए अखिलेश के पास क्या है ट्रिक? सपा प्रमुख खुद ही कर दिया जिक्र

deltin33 2026-1-16 19:57:27 views 1185
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को प्रोफेशनल राजनीतिक पार्टी बताते हुए उसे उसके ही तरीके से हराने की बात कही है। शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं है। वह खुद को प्रोफेशनल रूप से चलाती है। प्रोफेशनल राजनीति करती है। भाजपा को हराने के लिए डाटा के साथ उसी के तरीके की तैयारी करनी होगी और चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने भाजपा पर एजेंसियां लगाकर दूसरे दलों का डाटा चोरी करने का भी आरोप लगाया।

सपा प्रमुख भुवनेश्वर में पार्टी की ओर से आयोजित विजन इंडिया कान्फ्रेंस में भाग लेने के लिए गए हैं। वहां शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में भाजपा जब कमजोर हो जाती है और अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं कर पाती है तो वो सांप्रदायिक हाे जाती है। भाजपा समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है। वहीं समाजवादी पार्टी विजन की राजनीति कर रही है। धीरे-धीरे पूरे देश में भाजपा की पोल खुल रही है।

भाजपा पूरी तरह एक्सपोज हो जाएगी, तब जनता दिल्ली की सत्ता से उसको हटा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से सीखने के लिए बहुत कुछ है, वह पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से काम करती है। उसके पास संसाधन बहुत हैं। सोचिए एजेंसियां लगाकर दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही है। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की हार होने जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि हम उड़ीसा में पीडीए का पेड़ लगाने आए हैं। सपा प्रमुख ने वहां पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614