search

ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी जोरों पर, कैलेंडुला होगा थीम फ्लावर

deltin33 2026-1-16 23:56:36 views 594
  

ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी शुरू हो गई है।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल प्रदर्शनी का थीम पुष्प कैलेंडुला होगा। पुष्प प्रदर्शन से सिर्फ सम्राट मिहिर भोज पार्क ही गुलजार नहीं होगा, बल्कि थीम पुष्प चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर भी खिला दिखेगा।

सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्यान विभाग थीम पुष्प को ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों और गोलचक्करों पर लगवाने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने शुक्रवार को ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों को गोद पलेने वाली एजेंसियों के साथ बैठक की।

प्रधान महाप्रबंधक ने इन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गोलचक्करों, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर कैलेंडुला के पौधे लगाएं, ताकि अगले माह 26, 27 28 फरवरी और 01 मार्च को सिटी पार्क में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी से पहले उनमें पुष्प भी आ सके। इसके लिए पांच दिन का समय दिया गया है। उद्यान विभाग की टीम इसकी नियमित निगरानी भी करेगी। लापरवाही करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

संदीप चंद्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज गोद पर दिए गए हैं। इनको लेने वाली एजेंसियों को कैलेंडुला पौधे समयावधि में लगाने के निर्देश दिए गए हैं । इस बैठक में उप महाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार व अजित भाई पटेल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट का होगा विस्तार, तीसरे चरण में जेवर के चार गांव का 20 जनवरी को होगा अवार्ड घोषित
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477572