search

भाकपा का 2026 को संगठन वर्ष बनाने का निर्णय, एनडीए सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालेगी पार्टी

cy520520 2026-1-17 01:56:27 views 958
  

26 मार्च को एनडीए सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालेगी भाकपा।  



राज्य ब्यूरो, पटना। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों की समस्याओं को लेकर तथा एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा की भी भागीदारी होगी।

शुक्रवार को भाकपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। साथ ही, पार्टी ने एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणणबद्ध आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।

भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बताया कि जिला तथा प्रखंड स्तर पर जनसंघर्ष अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस को सभी जिलों में सांप्रदायिकता विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

12 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा, केन्द्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों, खेत मजदूर संगठनों तथा मनरेगा बचाओ संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आहुत आम हड़ताल का सक्रिय समर्थन देने का फैसला लिया गया है। 26, 27 एवं 28 फरवरी को स्थानीय ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 को पार्टी संगठन वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस वर्ष पार्टी संगठन का विस्तार करने का संकल्प है।बैठक की अध्यक्षता प्रभात कुमार पांडेय ने की।

यह भी पढ़ें- सरायगढ़ बाईपास का सीआरएस ने किया निरीक्षण, 110 किमी प्रति घंटे की सफल स्पीड ट्रायल

यह भी पढ़ें- विवाह पंजीयन सिर्फ 100 रुपये में: कानूनी सुरक्षा के लिए जरूरी, देरी पर बढ़ेंगी मुश्किलें

यह भी पढ़ें- गया में जल्द ही शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, कम होगा वायु प्रदूषण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148