search

BMC चुनाव में ओवैसी की पतंग ने काटी सपा की डोर! उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगी अखिलेश की टेंशन?

cy520520 2026-1-17 01:56:30 views 1024
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महाराष्ट्र के मुंबई बीएमसी चुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी केवल दो वार्डों में ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि उसे 68 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

इनमें से मुस्लिम बहुल सीटों पर पर भी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रत्याशी जीते हैं। माना जा रहा है कि एआइएमआइएम यूपी में भी सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में सपा ने मुंबई बीएमसी में 70 वार्डाें में प्रत्याशी खड़े किए थे। सपा के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि मुंबई में ही उसका गढ़ माने जाने वाले चार वार्डों में एआइएमआइएम ने जीत दर्ज की है। ये सभी मुस्लिम बहुल इलाके हैं।

वहीं महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में ओवैसी की पार्टी की जीत ने सभी को चौंकाया है। यूपी में हुए पिछले निकाय चुनाव में भी एआइएमआइएम ने कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया था।

माना जा रहा है कि असदउद्दीन औवैसी की पार्टी अब प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों में भी मैदान में उतर सकती है और इससे सपा के लिए सबसे ज्यादा चुनौती खड़ी होगी।

वहीं सपा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने पार्टी को जानबूझकर हराने के लिए भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा धन-बल के इस्तेमाल की भी बात कही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164148