search

Mainpuri Weather: घने कोहरे से थमी रफ्तार, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

LHC0088 2026-1-17 09:57:28 views 738
  

मैनपुरी में कोहरा।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। राष्ट्रीय व प्रांतीय मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गलन भरी सर्दी ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तरों के लिए निकले कर्मचारियों को खासा परेशान होना पड़ा। कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
लाइट जलाकर निकले वाहन चालक

कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहन चालकों ने लाइट जलाकर धीमी गति से सफर किया। सुबह की गलन भरी सर्दी ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवा और नमी के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या भी काफी कम रही।  
मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार वर्मा ने आगामी दिनों में सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: मुरादाबाद में घना कोहरा और शीतलहर, मौसम विभाग का 19 को अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में अचानक फिर बदला मौसम, आज से तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566