search

Income Tax Raid: आनंदा डेयरी पर आयकर का शिकंजा, अमरोहा प्लांट में तीसरे दिन भी जारी है छापा

Chikheang 2026-1-17 11:56:31 views 863
  

Income Tax Raid; आनंदा डेयरी के बाहर खड़े लोग।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। Income Tax Raid शनिवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम का मुरादाबाद दिल्ली हाईवे स्थित आनंदा डेयरी के प्लांट में सर्वे का कार्य जारी है। प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्लांट में नहीं जाने दिया जा रहा है।
काम करने वालों को भी जांच के बाद अंदर भेज रहे

काम करने वाले कर्मियों को भी जांच के बाद ही अंदर जाने और बाहर आने दिया जा रहा है। यहां बता दें कि गत गुरुवार की सुबह सात बजे दिल्ली व हरियाणा नंबर की गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम आनंदा डेयरी प्लांट में पहुंची थी। इसके बाद उसने प्लांट का गेट बंद कर टीम ने डेयरी से तमाम अभिलेख, कंप्यूटर व मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए थे। डेयरी की सुरक्षा पर लगे गार्डों को पुलिस कर्मियों ने हटा दिया गया था।
गुरुवार को प्लांट पर पहुंचे थे आयकर के अधिकारी

नगर में हाईवे किनारे मुहल्ला भानपुर में आनंदा डेयरी का प्लांट है। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे आठ गाडियों में सवार आयकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गेट पर पहुंचे तथा भीतर दाखिल हो गए। गाड़ियां अंदर जाने के बाद अधिकारियों ने गेट बंद करा दिए। पहले तो किसी को बाहर इसकी जानकारी नहीं मिली थी। टीम ने शिफ्ट खत्म होने के बाद लगभग आठ बजे वहां काम करने वाले कर्मियों की तलाशी लेने के बाद बाहर भेजा तो इसकी जानकारी लोगों को हुई। टीम में लगभग 30 से 35 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने प्लांट के लेखा विभाग सहित सभी यूनिटों को अपने कब्जे में लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168771