search

गुरुद्वारा की दान पेटी का ताला तोड़कर लाखों की नकदी चोरी, अन्य मामले में निर्माणधीन मकान पर चोरों ने बोला धावा

LHC0088 2026-1-17 12:28:11 views 688
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। टीपी नगर थाना इलाके की कालंदी कुंज कॉलोनी स्तिथ धार्मिक स्थल की दान पेटी का ताला तोड़कर चोर चार लाख की रकम चोरी कर ले गए। सुबह धार्मिक स्थल के सेवादार पहुंचे तो चोरी का पता चला। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेनसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।

टीपीनगर थाने से करीब 500 मीटर दुरी पर कालंदी कुंज कालोनी है l कॉलोनी में एक गुरुद्वारा है। गुरुद्वारा के सेवादार गुरुवचन सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात में चोर दीवार कुदकर गुरुद्वारा के अंदर घुस गए। चोर दान पेटी का ताला तोड़कर उसके अंदर से 3 से 4 लाख रूपये की नकदी चोरी कर ले गए।

शनिवार सुबह करीब 5 सेवादार गुरुद्वारा में पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा देख समाज के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी को चेक किया तो वह बंद मिले। थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोर का पता लगाकर घटना का राजफाश किया जायेगा l
पल्लवपुरम में निर्माणधीन मकान में चोरी

उधर, पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मधुर विहार कॉलोनी में चोरों ने एक निर्माणधीन में मकान पर धावा बोल दिया, जहां से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित मकान स्वामी ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पल्लवपुरम निवासी गौरव शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसमें गौरव शर्मा ने बताया है कि उनका पल्लवपुरम फेस वन स्थित मधुर विहार कॉलोनी में मकान निर्माणधीन है। जहां 13 जनवरी की रात को चोरों ने धावा बोलकर बिजली के कीमती तार के बंडल और अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख आंकी की गई है। गौरव जब 14 तारीख को मकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पड़ोस की लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द चोर को पड़कर चोरी का राजफाश किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566