search
 Forgot password?
 Register now
search

मौनी अमावस्या से पहले अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए आए दो लाख से अधिक लोग

cy520520 1 hour(s) ago views 300
  

मौनी अमावस्या से पहले दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त भले रविवार को हो, परंतु इससे पहले ही रामनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। तीर्थराज प्रयाग में आयोजित माघ मेले का पलट प्रवाह अयोध्या में भी स्पष्ट दिख रहा है। शनिवार को अयोध्या कैंट व अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन तक श्रद्धालुओं का समूह ही दिखा।

मकर संक्रांति पर्व के बाद अब मौनी अमावस्या पर सरयू में स्नान-ध्यान को लेकर श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। संगम स्नान के बाद प्रयाग से लौटे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिवार को भी सरयू में स्नान-ध्यान व दर्शन-पूजन किया। इस कारण राम मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी, कनक भवन व अन्य मंदिरों में भी दिन भर भारी भीड़ देखी गई।

राम मंदिर में श्रद्धालुओं का समूह सुबह साढ़े छह बजे दर्शन प्रारंभ होने से पहले ही कतारबद्ध हो चुका था। दिन भर दर्शनार्थी आते गए और रामलला का दर्शन कर गंतव्य की ओर रवाना होते रहे।

अधिकांश श्रद्धालु मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त में रविवार को भोर में सरयू स्नान करेंगे। इस कारण अयोध्याधाम में भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को रामनगरी श्रद्धालुओं से पटी रही।

कोई सीधे सरयू घाटों की ओर चला जा रहा था तो कोई हनुमानगढ़ी या राम मंदिर की ओर दर्शन के लिए। देर शाम तक लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन कर लिया था।

अब रविवार को भी दर्शनार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट ने पहले से ही समस्त व्यवस्थाएं कर ली हैं। यदि भीड़ बढ़ी तो दर्शनार्थियों को राम मंदिर परिसर या शहर के प्रवेश मार्गों पर चिह्नित होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।

श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरे भी बने हैं। रामजन्मभूमि के प्रभारी एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि रविवार को भी दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। इस कारण दर्शन व सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com