search
 Forgot password?
 Register now
search

Delhi Weather: दिल्ली में घना कोहरा छाने से यातायात और उड़ानें प्रभावित, राजधानी में बारिश होने की संभावना; येलो अलर्ट जारी

LHC0088 Yesterday 21:56 views 423
  

नई दिल्ली में प्रात: सुबह साढ़े नो बजे छाए घने कोहरे व कड़ाके की ठंड में कुछ इस तरह जाते दोपहिया चालक। ध्रुव कुमार






स्टेट ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में हल्का से घना कोहरा छाया रहा, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 350 से 500 मीटर के बीच रही। सबसे कम विजिबिलिटी सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई।

कोहरे ने कई अन्य इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गाड़ी चलाने वालों को दिक्कत हुई। फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रविवार सुबह भी कोहरे का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है।

  

नई दिल्ली में कड़ाके की ठंड में कुछ इस तरह अपने आप को गर्म कपड़ों में ढकी महिलाएं। ध्रुव कुमार

शुक्रवार के उलट, शनिवार को राजधानी में कोई शीतलहर नहीं थी। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.2 डिग्री कम है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है।

  

नई दिल्ली में कड़ाके की ठंड में कुछ इस तरह अपने आप को गर्म कपड़ों में ढके लोग व बच्चें। ध्रुव कुमार

राजघाट में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर और सफदरजंग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालावत का कहना है कि 17 से 20 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। 23 से 26 जनवरी के बीच फिर से शीतलहर की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
दिनांक: 17 जनवरी 2026

  
    इलाका अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   सफदरजंग
   24.6
   4.4
   
   
   पालम
   22.7
   5.7
   
   
   लोधी रोड
   23.3
   5.2
   
   
   रिज
   22.3
   5.2
   
   
   आयनगर
   26.0
   4.9
   
   
   राजघाट
   23.3
   7.5
   
   
   मयूर विहार
   21.4
   6.7
   

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, AQI 428 पहुंचने पर GRAP स्टेज-IV लागू; लगे कई कड़े प्रतिबंध
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151682

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com