search
 Forgot password?
 Register now
search

Azam Khan: क्या दूसरी पार्टी ज्वॉइन करने वाले हैं आजम खां, अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा हिंट

LHC0088 2025-9-25 17:56:58 views 1264
  सपा सरकार में वापस होंगे आजम पर लगे झूठे मुकदमे: अखिलेश यादव





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के पूर्व सांसद आजम खां की 23 महीनों बाद जेल से रिहाई पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा प्रमुख ने कहा कि हमे न्यायालय से न्याय का भरोसा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा सरकार ने उन पर झूठे मुकदमे लगाए। जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने उपमुख्यमंत्री और अन्य तमाम भाजपाइयों के मुकदमे वापस लिए हैं वैसे ही सपा सरकार में भी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पत्रकारों पर लगे मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।



उन्होंने यह कहकर उनके दूसरे दलों में जाने की अटकलों को भी कहकर विराम देने का प्रयास किया कि अब आजम खान समाजवादी मूल्यों के साथ भाजपा के विरुद्ध संघर्ष में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आजम खां द्वारा मुलायम सिंह के किए संघर्ष का भी उल्लेख किया।

पूर्व सांसद की मंगलवार को जेल से रिहाई हुई। मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे। उनकी रिहाई पर सपा प्रमुख ने कहा कि हम सभी के लिए आज खुशी का दिन है। आजम खां साहब और हम सबने सपा के संस्थापक नेताजी के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी।

saharanpur-crime,Saharanpur News, narcotics smuggling,intoxicating capsules,PROXIOHM-SPAS capsules,Operation Savera,Yamunanagar drug supply,NDPS Act arrest,drug trafficking,Saharanpur crime news, सहारनपुर समाचार ,Uttar Pradesh news

भाजपा से मुकाबला किया। इस लड़ाई में उनकी बड़ी भूमिका है। सपा प्रमुख ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। सीतापुर में सपा का झंडा लगी गाड़ियों का चालान कर दिया गया।

सपा का झंडा लगी गाड़ी अगर पार्किंग में भी खड़ी होती है तो भी सरकार चालान करवा देती है। इससे पहले एक्स पर उन्होंने लिखा कि फर्जी मुकदमे करने वालों को सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ और ‘साज़िश’ की की एक मियाद होती है।



मोहम्मद आजम खां साहब एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के खि़लाफ आवाज उठाएंगे। हमेशा की तरह भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे।


आजम चाहे सपा में जाएं या बसपा में, 2027 में हार तय: केशव प्रसाद मौर्य

आजम खां की रिहाई को लेकर उपमख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा,‘मोहम्मद आजम खां चाहे सपा में रहें या बसपा में जाएं। सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है।’
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156069

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com