LHC0088 • 2 hour(s) ago • views 440
भागलपुर के कजरैली इलाके में प्रेम प्रसंग के बाद तनाव।
संवाद सहयोगी, नाथनगर (भागलपुर)। बीती रात कजरैली थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर मारपीट हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के गांव में जाकर गाली गलौज और मारपीट किया। घटना बेलसिरा गांव के महादलित टोला का है। इस घटना में कुछ लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं। जिसमे एक महिला के आंख के पास चोट लगी है। घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव कायम है। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस घटना की यहां खूब चर्चा हो रही है।
कजरैली के बेलसिरा गांव की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार महादलित टोला के एक निजी कोचिंग संचालक मनीष कुमार उसी कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था। इस बात की जानकारी किसी तरह लड़की के स्वजन को हो गई। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने मे घुसकर मारपीट किया है। प्रथम पक्ष के निरंजन दास ने तीन नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कई आरोप लगाए हैं। लड़की को बरगाने का भी आरोप लगाया गया है।
जाति सूचक गाली देने व मारपीट करने का आरोप
निरंजन ने अपने दिए आवेदन में लिखा है कि संजीत कुमार, रंजीत कुमार, घपड़ा कुमार सहित दस अज्ञात ने घर में घुसकर मेरी पत्नी, बच्चा और दादी के साथ जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दिया। हम लोगों ने हो हल्ला किया तो आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद सभी आरोपित भाग गए। इस संबंध में कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की प्रेम प्रसंग मामले को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोचिंग जा रहे अन्य छात्र-छात्राओं पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। |
|