search

Weather forecast : बिहार में सबसे सर्द रात और भागलपुर से गर्म दिन रहा सबौर, आज मौसम रहेगा सुहाना

cy520520 2026-1-18 03:55:50 views 1246
  

Weather forecast Bihar : आलू का पौधा।  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। Weather forecast Bihar : मौसम में बदलाव हो रहा है जिसका सबसे ज्यादा असर शहर के सबसे करीब का प्रखंड सबौर में देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सबौर की रातें प्रदेश में सबसे सर्द हो रही है। जबकि दिन की बात करें तो भागलपुर शहर से ज्यादा गर्म दिन रहा। अर्थात यूं कहें कि शहर में धूप का असर बादलों की वजह से थोड़ा कम रहा। जबकि सबौर का दिन साफ रहा और तेज धूप रही।

आकड़ों को देखें तो बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो भागलपुर शहर के अधिकतम तापमान से थोड़ा ज्यादा रहा। 83 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। आसमान बादल छाने और ठंड से युक्त पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। सुबह कोहरे का असर रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग भागलपुर के मौसम विज्ञानी रोहित अमन ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 88 प्रतिशत आद्रता के साथ चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चल रही है।
बादलों का होगा आगमन, चलेगी ठंडी हवा   मौसम विभाग की मानें तो अब भागलपुर जिले में बादलों का आगमन होने वाला है जिससे धूप छांव की स्थिति बनेगी। उधर उत्तर पश्चिमी हवा ठंड घुला हुआ चलेगी जिससे ठंड का तेवर दिखेगा। हालांकि धूप में तेजी होगी। बीच बीच में जैसे ही बादल छटेगा धूप तेज निकलेगी जिससे ठंड का असर कम होता रहेगा। कुछ इस प्रकार के ही मौसम के मिजाज होने वाले हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी रोहित अमन ने बताया कि भागलपुर शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 78 प्रतिशत आद्रता के साथ चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चलने की उम्मीद है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164216