search

देवरिया में मौनी अमावस्या पर हादसा, कोहरे के कारण पलटी श्रद्धालुओं की जीप, पांच घायल

LHC0088 2026-1-18 09:56:22 views 764
  

हादसे में पलटी जीप। जागरण  



संवाद सूत्र,सलेमपुर। मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करने बरहज सरयू नदी जा रहे श्रद्धालुओं की एक जीप रविवार सुबह घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में जीप सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसा मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर और जोगापुर गांव के समीप हुआ। बताया गया कि सलेमपुर से श्रद्धालु जीप से बरहज स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में घना कोहरा होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे जीप पलट गई।

घायलों में लार थाना क्षेत्र के धवरिया गांव निवासी रामप्रवेश चौहान पुत्र सूरज प्रसाद, उनकी पत्नी चुन्नी देवी, सलेमपुर उपनगर के परशुराम धाम वार्ड निवासी रंभा देवी पत्नी विक्की शंकर, प्रभुनाथ पुत्र राज बहादुर तथा उनकी पत्नी गीता देवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- देवरिया की बहू \“बंटी तिवारी\“ मुंबई में बनीं पार्षद, जिले के इंटर और PG कॉलेज से की थी पढ़ाई

सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रभुनाथ और रंभा देवी की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166602