search

दिल्ली से खुर्जा लाकर प्रेमिका के पति को उतारा था मौत के घाट... यूं हुआ मामले का राजफाश

LHC0088 2026-1-18 12:56:34 views 1095
  

बुलंदशहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते एसपी सिटी। सौ. पुलिस विभाग



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। खुर्जा नगर और स्वाट पुलिस टीम ने नीरज हत्याकांड का राजफाश करते हुए आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। दिल्ली से खुर्जा लाकर प्रेमी ने पति की हत्या की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा और ईंट बरामद की है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि आठ जनवरी को खुर्जा नगर पुलिस ने क्षेत्र के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर अगवाल कट के पास से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था।

युवक की पहचान 39 वर्षीय नीरज कुमार निवासी कौशिक बिल्डिंग पुरानी कौंड़ली, थाना न्यू अशोक नगर, पुरानी दिल्ली के रूप में हुई। भाई अशोक कुमार की तहरीर पर खुर्जा नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में नीरज की पत्नी दिव्या देवी और उसके प्रेमी पिंटू सिंह पुत्र कायम सिंह निवासी गांव नूहखास थाना जलेसर जिला एटा के नाम प्रकाश में आए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस ने महिला और पिंटू को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया।

आरोपित दिव्या ने आरोप लगाया कि उसका पति नीरज नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। शराब की लत के कारण नीरज ने उसके गहने बेच दिए थे। दिव्या ने अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर नीरज की हत्या की योजना बनाई। नीरज से निकटता बढ़ाई और योजना के अनुसार सात जनवरी 2026 को पिंटू ने नीरज को शराब पिलाई और उसे अपने गांव ले जाने के बहाने दिल्ली के आनंद विहार से बस में बैठाकर बुलंदशहर ले आया। यहां से आटो द्वारा खुर्जा पहुंचा और अगवाल कट के पास एक खाली प्लाट में ले जाकर गमछे से नीरज का गला दबाया तथा ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्नी ने 12 जनवरी 2026 को थाना अशोक नगर, दिल्ली में नीरज की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

आरोपित दिव्या ने बताया कि 10 साल पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती पिंटू से हुई थी। इसके बाद मामला प्रेम-प्रसंग में बदल गया। कुछ दिन बाद दिव्या के कहने पर पिंटू दिल्ली पहुंचा और एक निजी कंपनी में काम करने लगा। मृतक नीरज मूल रूप से अलीगढ़ के गांव गंगीरी का रहने था। दिव्या का मायका पुरानी कौंड़ली में ही है। दिव्या-नीरज की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। दिव्या के 14 और नौ साल के दो बेटे हैं। शादी के बाद नीरज ससुराल में रहने लगा था और मजदूरी करता था। आरोपित पिंटू की शादी भी 2018 में हुई थी, उसका छह वर्ष का एक बेटा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166602