search

रक्सौल एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ान, सम्राट चौधरी ने कहा- अगले महीने से होगा टेंडर

LHC0088 2026-1-18 12:56:37 views 780
  

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।



जागरण संवाददाता, मोतिहारी। सत्याग्रह की भूमि पूर्वी चंपारण के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लगभग 50 वर्षों के राजनीतिक अनुभव और 20 वर्षों से बिहार के विकास की गाथा लिखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार विकास की गाथा लिख रहा हैं।

चंपारण की धरती से इन्होंने अपने समृद्धि यात्रा का शुभारंभ किया है। याद किजीए उस बिहार को जहां सड़कें, बिजली, पानी नहीं थी। मोतिहारी से पटना आने-जाने में सात से आठ घंटा लगता था।

आज तीन घंटे में पहुंच रहे हैं। यह बदलते बिहार की तस्वीर है। रक्सौल में एयरपोर्ट का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री जी ने जमीन उपलब्ध कराया है। अगले एक महीने में टेंडर की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

इसी जिले से अब हवाई यात्रा शुरु होगी। बिहार के गांवों में बिजली नहीं हुआ करती थी। प्रधानमंत्री जी ने कहा था 2014 में गांव-गांव में बिजली पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री जी ने आगे बढ़कर कहा हम घर-घर बिजली पहुंचाएंगे, जिसे पूरा करने का काम मुख्यमंत्री जी ने किया है।
लोगों को मिल रही फ्री बिजली: सम्राट

उन्होंने कहा कि आज एक करोड़ नब्बे लाख लोग जिनके घरों में बिजली की खपत 125 यूनिट से कम है, उनको फ्री में बिजली मिल रही है। पिछली पांच वर्षों में करीब पचास लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का कार्य हुआ है।

इस बार हमलोगों ने तय किया है कि इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का कार्य करेंगे। पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधामोहन सिंह डिंफेंस कमेटी के चेयरमैन है। हम लोगों का प्रयास है कि बिहार में भी डिफेंस कॉरिडोर बनाने का कार्य करेंगे।

सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ऐसा वित्तीय प्रबंधन किया, जहां झारखंड का 87 प्रतिशत और बिहार से 13 प्रतिशत रेवेन्यू आता था। आज उस बिहार का तीन लाख सत्तरह हजार रुपए का बजट बनाने का कार्य किया है। बिहार समृद्धि की ओर जाएगा। सीतामढ़ी जो मां जानकारी का जन्म स्थान है। वहां भी भव्य सीता मंदिर के निर्माण का कार्य होगा।

यह भी पढ़ें- समृद्धि यात्रा Vs संगठन की सर्जरी: एक ही दिन मैदान में नीतीश और तेजस्वी, क्या है सियासी संदेश?

यह भी पढ़ें- विराट रामायण मंदिर से शुरू होगी CM नीतीश के दूसरे दिन की समृद्धि यात्रा, 138 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166602