search

CSA Kanpur में VVIP हलचल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पहुंचे कई खास, जानिए पूरा शेड्यूल

LHC0088 2026-1-18 13:28:02 views 1238
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) पहुंचे। वहीं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। इसके बाद सभी यहां से बिठूर के गंगा वैली के लिए निकले।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी के शादी में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वह पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द रविवार को कानपुर शहर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही थी।। दोपहर करीब 1:15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सीएसए मैदान में उतारा। उससे पहले 1:00 बजे पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का हेलीकाप्टर उतरा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी आए थे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक राहुल सोनकर, भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से मुलाकात किया, इस दौरान उन्होंने ने सभी नेताओं से शहर में हो रहे विकास कार्यों और यहां से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की।


इसके बाद मुख्यमंत्री आगे बढ़कर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ हेलीपैड पर मौजूद सभी भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए गए। मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए। वहीं इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को राजकीय सम्मान दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह आज शहर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी की शादी समारोह में सम्मिलित होने आए है, साथ ही वह अपने एक पारिवारिक रिश्तेदारी के यहां भी जाएंगे। सभी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम को वह लखनऊ जाएंगे। उन्होंने कानपुर के लोगों को नए साल और मौनी अमावस्या की बधाई दी। वहीं, दूसरी तरफ दोपहर 2:00 बजे के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अपर मुख्य सचिव सुधीर बोबडे सीएए विश्वविद्यालय का निरीक्षण व समीक्षा बैठक करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166613