search

विदेश भेजने के नाम पर युवक से पांच लाख की ठगी, आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं मामले

LHC0088 2026-1-18 15:26:39 views 779
  

युवक को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप हर्ष, सागर व पुनीत पर लगा है। आरोपितों ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों पर पूर्व में भी इसी तरह से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का केस दर्ज है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कांसली निवासी गोपाल ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए अंबाला के नारायणगढ़ में कार्यालय चलाने वाले हर्ष, सागर, पुनीत से संपर्क किया। आरोपित लोगों को विदेश भेजने का कार्य करते हैं।

आरोपितों से विदेश जाने के बारे में बात की तो उन्होंने पांच लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपितों की बातों में आकर दस्तावेज दे दिए। उसे अलग-अलग कर पांच लाख रुपये दिए। काफी समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं लगा। आरोपितों से बात की तो वह टाल मटोल करने लगे। रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने इन्कार कर दिया और धमकी देने लगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166607