search
 Forgot password?
 Register now
search

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में बारिश के बाद बदला मौसम, रात में महसूस हो रही गुलाबी ठंड

LHC0088 2025-10-8 15:36:30 views 1088
  मेरठ रोड पर हो रही वर्षा में जाते वाहन। फोटो- जागरण





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह से शाम तक मंगलवार को मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिली। सुबह सवेरे हुई वर्षा के बाद सुबह सूर्यदेव तेज धूप के साथ निकले। इसके बाद दोपहर में आसमान में बादल मंडराते रहे।

दोपहर बाद बादल घिर आए और तेज हवा के साथ वर्षा होने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत रहेगी।



एक दिन पहले सोमवार को हुई वर्षा के बाद तापमान में बड़ी गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार को देर रात आसमान में बादल घिर आए और मंगलवार को सुबह सवेरे तेज वर्षा होने के बाद हल्की सर्दी महसूस हुई। इसके बाद सूर्य देव ने तेज धूप के साथ दर्शन दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोपहर तक धूप रहने के बाद आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ धूप छाया होती रही। शाम को आसमान में घने बादल घिर आए और तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। जो रात तक होती रही। जिससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर हल्की सर्दी महसूस हुई।



न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जिससे सुबह शाम हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ धूप छाया होती रहेगी। हल्की वर्षा होने के आसार हैं।



बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 82 प्रतिशत रह सकती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com