search

Prayagraj Weather : रात में कोहरे की चादर, दिन में धूप से राहत, जान लें अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा?

deltin33 2026-1-18 19:27:53 views 915
  

Prayagraj Weather प्रयागराज में सर्दी का सितम जारी है, रात में कोहरा परेशान कर रहा तो दोपहर में धूप राहत दे रही है। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather रात में कोहरे की चादर और दिन में धूप की राहत के साथ सर्दी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार की रात इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे चारो तरफ सफेद चादर पसर गई। आधी रात के बाद कोहरे की घनता इतनी बढ़ गई कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर चल रहे वाहन रेंगते नजर आए और वाहन चालकों को चंद मीटर आगे भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

Prayagraj Weather हालांकि रविवार को खिली चटक धूप ने सर्दी का प्रभाव कम कर दिया, इससे लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार चार से पांच दिन अभी रात बेहद सर्द रहेगी और दिन में धूप खिली रहेगी। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर मध्यरात्रि से लेकर सुबह तड़के देखने को मिला। हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक कोहरे ने वाहनों की गति रोक दी। वाहन चालकों ने हेडलाइट और फाग लाइट के सहारे ही सफर किया। कुछ स्थानों पर लोग सड़कों के किनारे रुककर कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए।

Prayagraj Weather जैसे-जैसे सुबह आगे बढ़ी, सूरज की किरणों के साथ कोहरे ने धीरे-धीरे विदाई ली। सुबह धूप खिलने लगी तो आसमान साफ नजर आया। धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पार्कों और खुले मैदानों में लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह धूप सुकून लेकर आई, वहीं बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी।

रात और सुबह की ठंड के बीच दिन की धूप मौसम के दो अलग-अलग रूप दिखा रही है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे है। दिन के समय अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477720