search

झामुमो में शामिल हुए उत्तम यादव, पलामू की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने भी समर्थकों संग थामा तीर-धनुष

deltin33 2026-1-18 21:26:26 views 759
  

झामुमो में शामिल होते विभिन्न दलों के कार्यकर्ता। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठन को राजधानी रांची में बड़ी मजबूती मिली है। शनिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और नीतियों में आस्था जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

सदस्यता ग्रहण समारोह में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अपने संबोधन में विनोद पांडेय ने झामुमो की विचारधारा, नीति और सिद्धांतों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि झामुमो जनसरोकारों से जुड़ी पार्टी है, जो राज्य के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करती रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नए सदस्यों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और राज्य के विकास में सहभागी बनें।

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतू तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, जिला संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सदस्यता लेने वालों में उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
पूनम सिंह ने भी थामा झामुमो का दामन

  

पूनम सिंह को सदस्यता दिलाते विनोद पांडेय।  

झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई। विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477684