search

हिमाचल में भारी बर्फबारी और वर्षा का यलो अलर्ट, दो दिन शीतलहर की भी चेतावनी जारी

deltin33 2026-1-19 07:56:22 views 860
  

23 जनवरी को भारी हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट।



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों व दर्रों पर तापमान गिरते ही हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। रविवार को रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम व चंद्रताल सहित लाहुल स्पीति व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। शिंकुला में पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ।

वहीं, शिमला सहित कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। दो दिन से हो रहे हिमपात के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को भारी हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 19 और 20 जनवरी को हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट है।

वहीं, कांगड़ा जिले में वर्षा व हिमपात की कामना के लिए होटल एसोसिएशन धर्मशाला खनियारा स्थित भगवान श्री इंद्रुनाग के द्वार पहुंची। रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर वर्षा व हिमपात के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में लगभग साढ़े तीन माह के सूखे से 22 जनवरी से एक बार फिर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, कई स्थानों पर गेहूं की फसल पीली पड़ गई है। मटर और सरसों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट मनाली में पांच, बजौरा, सुंदरनगर और भुंतर में 4.2, जबकि अन्य स्थानों पर एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक आई है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट बजौरा में 5.7, नारकंडा व कसौली में 3.5, शिमला में तीन डिग्री सेल्सियस की आई है। मनाली का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 18 प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 022 से 26 जनवरी तक हिमपात व वर्षा की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477708