search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, CM से मिलवाने के बहाने जींद से पंचकूला लेकर आया था परिचित

deltin33 8 hour(s) ago views 752
  

पंचकूला में परिचित और महिला डॉक्टर एक ही कमरे में रुके। इसी का फायदा परिचित ने उठाया।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। जींद की महिला डाॅक्टर के साथ उसी के परिचित ने पंचकूला में दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने महिला थाना पंचकूला को शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता जमीनी विवाद में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पंचकूला आई थी।

पंचकूला महिला थाना को शिकायत देते हुए जींद निवासी डॉक्टर ने बताया कि जमीनी विवाद में पुलिस द्वारा उसके साथ मारपीट करने और उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने की शिकायत लेकर वह कुछ दिन पहले पंचकूला आई थी।

सीएम से मिलवाने के लिए उसका ही एक परिचित उसे पंचकूला लेकर आया। जहां एक रेस्ट हाउस में उसे रात को ठहराया। एक ही कमरे में दोनों रुके तो परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। डॉक्टर की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया।

महिला थाना एसएचओ राजेश कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया है। डॉक्टर द्वारा बताई गई जगह और आरोपित की तलाश की जा रही है। अभी पीड़िता ने पूरी तरह से घटना के बारे में जानकारी नहीं दी है। वे डॉक्टर की काउंसलिंग कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
464042

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com