search
 Forgot password?
 Register now
search

चांदी के आसमान छूते भावों में जमीन पर आ रहे कारोबारी, बाजार का कर्ज बढ़ने से छोड़ गया शहर

cy520520 3 hour(s) ago views 166
  

सांकेतिक तस्वीर।



जासं, आगरा। व्यापार में हुए घाटे के चलते सराफा व्यापारी दो दिन से लापता है। पत्नी की सूचना के बाद हरीपर्वत थाना पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। हरीपर्वत थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है।

मोतीलाल नेहरू रोड निवासी विनाका अग्रवाल ने शनिवार को सिकंदरा पुलिस को 45 वर्षीय पति शालू अग्रवाल के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि नमक की मंडी में पति की फर्म है। वह चांदी का काम करते हैं। चांदी के भाव में उतार चढ़ाव से व्यापार में घाटा हुआ और उनके ऊपर कर्ज हो गया है।

शुक्रवार को वह दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं है। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। शिकायत मिलने पर सिकंदरा पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में व्यापारी को अकेले ही जाते हुए देखा गया है।

जांच में पहले उनकी लोकेशन मथुरा मिली। यहां से वह दिल्ली पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है। साथ ही एक टीम को भी दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि व्यापारी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150226

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com