search

‘भारत को तोड़ो…’, पोस्ट के बाद ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री के X खाते को सरकार ने किया बैन

deltin55 2026-1-19 15:23:34 views 1237

भारत को तोड़ने की बात करने वाले ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री गुंथर फेहलिंगर-जहान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। दरअसल जहान ने अपने एक्स अकाउंट से भारत को तोड़ने की बात करते हुए एक विवादास्पद मैसेज शेयर किया था। जिसकी जानकारी मिलते ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस वायरल पोस्ट को नोटिस किया और X को भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए खाते तक पहुंच रोकने का निर्देश दिया। तब से भारत में यह खाता बैन कर दिया गया है।




फेहलिंगर-जहान ने एक्स पर लिखा, ‘मैं भारत को तोड़कर एक्स इंडिया बनाने का आह्वान करता हूं। भारतीय प्रधानमंत्रीरूस के आदमी हैं। हमें खालिस्तान के लिए आजादी चाहने वाले दोस्तों की जरूरत है।’









ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री फेहलिंगर वर्तमान में जैन, यूक्रेन, कोसोवो, बोस्निया और ऑस्ट्रिया की नाटो सदस्यता के लिए ऑस्ट्रियाई समिति के अध्यक्ष है। वो दक्षिणी बाल्कन के क्षेत्रीय आर्थिक संघ के लिए कार्य समूह के बोर्ड में भी शामिल है।



इसे भी पढ़ें- Air India Express की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट के इंजन में खराबी, पायलट ने PAN-PAN कॉल के बाद सुरक्षित उतारा विमान




भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस मामले को लेकर कहा है कि इस मामले को लेकर इतना ध्यान नहीं देना है। वो पागल है उसके पास आस्ट्रिया का कोई आधिकारिक पद नहीं है। वहीं फेहलिंगर की पोस्ट के बाद लोगों की नाराजगी भरी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।





like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154371