search

भाजपा को मिलेंगे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, झारखंड से बधाई का सिलसिला शुरू

Chikheang 2026-1-19 21:27:00 views 1266
  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने दिल्ली पहुंचे झारखंड के नेता।  



डिजिटल डेस्क, धनबाद। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। मंगलवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जबकि इससे पहले ही भाजपा नेताओं ने बधाई संदेश देने शुरू कर दिए हैं।  

  

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गोड्डा के सांसद और फायर ब्रांड नेता निशिकांत दुबे ने नितिन नबीन को बधाई दी है। वहीं धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी साझा की है। पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने इसे भाजपा के लिए “नया नवीन अध्याय” बताते हुए कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद देने की अपील की है।

नितिन नबीन का एकल नामांकन होने की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग पदाधिकारी के. लक्ष्मण ने सोमवार को दी। उनके बयान को झारखंड भाजपा के नेता इंटरनेट मीडिया पर जारी कर हे हैं। जिसमें कहा गया है-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन प्रस्तावित किया गया है।  

  

उन्होंने कहा कि इस पद के लिए कुल 37 सेट नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच के बाद सभी को वैध और निर्धारित प्रारूप में पाया गया। औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। डॉ. लक्ष्मण के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी तरह पार्टी के संविधान और नियमों के अनुरूप की जा रही है।

चुनाव प्रक्रिया में झारखंड से भी बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भाग लिया। नामांकन के दौरान नई दिल्ली में झारखंड भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, अमर कुमार बाउरी, गीता कोड़ा, गणेश मिश्र, अनंत ओझा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।


भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाते हुए आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में झारखंड भाजपा के सम्मानित नेताओं ने भाग लिया। pic.twitter.com/mdooEdSpK1— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) January 19, 2026


हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को बधाई @BJP4India pic.twitter.com/QYwY5XaCeb— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 19, 2026
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244