search

X पर पीएम मोदी का जलवा, टॉप 10 में से 8 सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट, कोई और नेता नहीं है आस-पास

deltin55 2026-1-20 11:46:30 views 78

                           
                  
               
               
                                    
                    
                    पीएम मोदी ऑन एक्स
               
                                          
  
   
  





X के पिछले 30 दिनों में भारत में पसंद किए गए ट्वीट में से रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी द्वारा रूसी भाषा में लिखे गीता की प्रति देने वाले ट्वीट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस ट्वीट को करीब 23 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इस ट्वीट की रीच 6.7 मिलियन तक रही है और इसे करीब 29 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।









X ने हाल ही में मंथली सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट की जानकारी देने वाला फीचर शुरू किया है। यह फीचर यूजर्स को उस देश में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट को दिखाता है। गौर करने वाली बात है कि पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा पसंद किए गए 10 ट्वीट में से 8 ट्वीट पीएम मोदी द्वारा किए गए हैं।



एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हर साल सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट की लिस्ट जारी की जाती है। पिछले साल में विराट कोहली, पीएम मोदी, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले ट्वीट को भारतीय यूजर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किए थे। सोशल मीडिया कंपनी ने फिलहाल 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्वीट की लिस्ट जारी नहीं की है। इसे संभवतः अगले महीने जारी किया जाएगा, जिसमें इस साल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्वीट की जानकारी मिलेगी।



यह भी पढ़ें -



देसी कंपनी लॉन्च करेगी सबसे सस्ता Flip फोन, चीनी ब्रांड्स के उड़े होश, जानें कितनी होगी कीमत


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154110