आगरा से डौकी और फतेहाबाद मार्ग चलेंगी बसें।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा से डौकी-फतेहाबाद व बाह मार्ग पर अब डग्गेमार वाहन नहीं दौड़ सकेंगे इन रूट पर अब परिवहन निगम से अनुबंधित बसें ही संचालित हो सकेंगी। वर्तमान में इस रूट पर 18 लोगों को परमिट है। जबकि तीन दर्जन से अधिक बसें दौड़ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
18 बसों को है परमिट, दौड़ रहीं हैं 30 से अधिक बसें
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने पिछले दिनों आरटीओ व रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक की थी। परिवहन आयुक्त ने आरटीओ को प्रदेश भर के ऐसे मार्ग चिन्हित करने को कहा, जिस पर सर्वाघिक डग्गेमार वाहन चलते हैं। इन मार्ग पर परमिट वाले वाहनों द्वारा भी खेल किया जाता है। वह परमिट लेने के बाद निर्धारित से अधिक दूरी तक वाहनों को संचालित करते हैं। जिससे राजस्व की चोरी होती है। परमिट होने के चलते इन वाहनों काे विभाग द्वारा अक्सर चेक नहीं किया जाता। जिसका वह लाभ उठाते हैं।
परिवहन निगम से अनुबंधित बसें ही रूट पर हो सकेंगी संचालित
परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद आगरा में डौकी व फतेहाबाद जबकि मथुरा में मथुरा-गोवर्धन मार्ग चिन्हित किए हैं।इन रूट पर अब परिवहन निगम या उससे अनुबंधित वाहन ही दौड़ सकेंगे।आगरा-डाैकी, फतेहाबाद एवं बाह रूट पर 18 लोगों को परमिट है। जबकि इस मार्ग पर दोगुणा बसें दौड़ रही है। एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि निजी बस मालिकों से परिवहन निगम से अनुबंध के लिए बातचीत की जा रही है। |