search

PM Awas Yojana में मिलती है एक लाख की धनराशि, सरकार किचन सामग्री व बर्तनों के लिए भी देती है मदद

deltin33 2026-1-20 17:57:19 views 1248
  

PM Awas Yojana पौड़ी में पीएम आवास ग्रामीण आवास के साथ लाभार्थी। सूचना



जागरण संवाददाता, पौड़ी। PM Awas Yojana जनपद पौड़ी के ग्रामीण अंचलों में अब सिर्फ घर नहीं बन रहे, बल्कि उम्मीदें आकार ले रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उन परिवारों के जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भर दिया है।

जिनके लिए कभी पक्की छत सिर्फ एक सपना हुआ करती थी। आज वही सपना हकीकत बनकर गांव-गांव मुस्कान बिखेर रहा है। पात्र लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे खाते में मिलती है।
12,379 नए आवासों के लिए सर्वे पूरा

जनपद पौड़ी में वर्ष 2016 से 2024 के बीच 4,594 पात्र परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल चुके हैं। वहीं आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत सभी विकासखंडों में 12,379 नए आवासों के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है।
तीन चरणों में किया जाता सर्वे

यह सर्वे तीन चरणों में किया जाता है और इसकी वैधता पांच वर्षों तक रहती है, ताकि वास्तविक जरूरतमंद ही योजना से जुड़ें। अब जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र लोगों को चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया तेज की जा रही है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है सीधा और पारदर्शी लाभ।
सीधे खाते में आती है सहायता राशि

पात्र लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में सीधे खाते में मिलती है। इसके साथ 95 दिन की विकसित भारत-जी राम जी मजदूरी और उत्तराखंड सरकार द्वारा किचन सामग्री व बर्तनों के लिए छह हजार रुपये की अतिरिक्त मदद भी दी जा रही है।

  • इस योजना से पात्र लाभार्थियों को एक कमरा, एक किचन और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं वाला घर मिल रहा है।


मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ मकान बनाने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन को मजबूत आधार देने की पहल है।

  • उन्होंने कहा योजना की पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन के कारण जनपद हर वर्ष अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर रहा है।

2023-24 में 1145 परिवारों को मिला घर

योजना के तहत वर्ष 2016-17 में 215 का लक्ष्य पूरा, 2017-18 में 184 का लक्ष्य हासिल, 2020-21 में 860 का लक्ष्य पूर्ण, 2021-22 में 147 का लक्ष्य प्राप्त, 2022-23 में 2049 के सापेक्ष 2043 आवास, 2023-24 में 1146 के सापेक्ष 1145 परिवारों को घर मिला है।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ने जनपद के गांवों में बदलाव की नींव रख दी है। आज पक्की दीवारों के साथ-साथ लोगों के सपने भी मजबूत हुए हैं।


यह भी पढ़ें- यूपी के इस ज‍िले में 2216 लाभार्थि‍यों को जल्द म‍िलेगी पीएम आवास की पहली किस्त, सीधा खाते में पहुंचेगी धनराशि‍
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477985