search

पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर उठाया, काशी में मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में लखनऊ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

LHC0088 2026-1-20 20:29:24 views 1238
  

स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के सदस्याों को रोकते पुलिसकर्मी । जागरण






जागरण संवाददाता, लखनऊ। काशी में प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मंदिर ध्वस्तीकरण पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की हुई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

  

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने कहा कि मंदिरों को तोड़ा जाना पूरे हिंदू समाज की आस्था पर सीधा हमला है।

जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर जनता की आवाज बुलंद हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821