search

मुरादाबाद में दिनदहाड़े चोरों ने मकान पर बोला धावा, 10 लाख रुपये की नकदी लेकर हुए फरार

deltin33 2026-1-21 07:56:35 views 599
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को खंगाल लिया। चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और करीब दस लाख रुपये की समेटकर ले गए।

परिवार वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। लाल स्कूल अब्बासी वाली मस्जिद निवासी सरताज मंगलवार को दोपहर परिवार के साथ कहीं गए थे। घर में ताला लगा गए थे। दोपहर करीब दो बजे चोरों ने धावा बोल दिया।

चोर घर से करीब दस लाख रुपये की नकदी समेट कर ले गए। बताया जाता है कि सरताज ने हाल ही में जमीन बेची थी। उसी के रुपये घर में रखे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- शादी के 7 साल बाद पत्नी ने दिया धोखा: पति और बेटी के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर आशिक के साथ हुई फरार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477859