search

गाजीपुर में ईयरफोन लगाकर बैठे किशोर को स्कूली बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

Chikheang 2025-10-8 19:36:35 views 1331
  पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।





जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सड़क के किनारे बैठकर मोबाइल देख रहे किशोर की स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई। मोनू कन्नौजिया (17) निवासी अरखपुर गांव के समीप पुलिया पर बैठा था। वह कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान शहर के स्कूल की बस के चालक ने बैक करते समय हार्न बजाया। इस दौरान किशोर को आवाज सुनाई नहीं दी। चालक ने भी गौर नही किया और बैक करते हुए किशोर को कुचल दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्‍थानीय लोगों के अनुसार मौके पर ही किशोर की मौत भी हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। शहर के स्कूल की बस बच्चों को गांव से लेकर आ रही थी। ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा रहा।आरोप था कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए किशोर को कुचला है। बिरनो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244