LHC0088 • Yesterday 22:56 • views 846
मंगोलपुरी में युवक पर हमला करते आरोपित। फोटो सौजन्य- वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र स्थित एन ब्लाक में बुधवार की शाम एक युवक का पीछा करते हुए आए चार से पांच बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। हालांकि युवक ने जान बचाने के लिए एक घर में घुसने की कोशिश भी की, इससे पहले बदमाशों ने करीब दर्जन भर चाकू से हमला करने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। सबसे हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय गली में कई लोग मौजूद थे, इनमें से किसी शख्स ने बदमाशों का विरोध नहीं किया।
बदमाशों के भागते समय एक बुजुर्ग अपने घर से डंडा लेकर जरूर निकले, बदमाशों को मारने की कोशिश भी की, लेकिन सभी घटनास्थल से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपितों की पहचान भी कर ली है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय आकाश उर्फ अक्कू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस इस मामले कई पहलुओं से जांच कर रही है।
अपने घर से करीब 300 मीटर की दूर था आकाश
जानकारी के मुताबिक विकास अपने पिता रामेश्वर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगोलपुरी के आई ब्लाक में रहता था।मंगोलपुरी में ही अपने पिता के साथ कचौड़ी की रेहड़ी लगाया करता था। मंगोलपुरी पुलिस थाना पुलिस को शाम करीब सात बजे एन ब्लाक में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आकाश खून से लथपथ पड़ा था।
घायल को पुलिस ने तुरंत पास के ही संजय गांधी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि आकाश अपने घर से करीब 300 मीटर की दूर एन ब्लाक स्थित एक पार्क में कुछ दोस्तों के साथ था। तभी बदमाश उनके पास आ गए, फिर वह भागने लगा।
भागता हुआ आया आकाश... जान बचाने के लिए एक घर में घुसने की कोशिश
सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट 11 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज में शाम 06:48 बजे आकाश भागता हुए एक घर में घुसने की कोशिश करता दिख रहा है। जिनके पीछे चार से पांच युवक भागते हुए दिख रहे हैं, इनमें से कुछ के हाथों में चाकू है।
आकाश को घर में घुसने से पहले ही गेट पर ही पकड़कर एक के बाद कई चाकू मारते हैं, फिर आरोपित आकाश को गली में खींचकर कई चाकू मारते हैं, फिर फरार हो जाते हैं। आखिरी में एक बुजुर्ग ने डंडा लेकर एक आरोपित को मारने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन आरोपित वहां से भाग निकलते हैं।
गली में खड़े कई युवक तमाशबीन बने रहे
आकाश के चिल्लाने पर गली में कई युवक बाहर आ गए, बदमाश आकाश पर हमला करता रहा, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहें। कई लोग अपने-अपने घरों के गेट भी बंद कर लिए। जब बदमाश फरार हो गए, तब कुछ लोग आकाश को देखने निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई नाबालिग गिरोह हैं, इलाके में वर्चस्व व अपना दबदबा बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं।
दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूओ से गोदकर युवक की हत्या।
करीब 4-5 लड़को ने मृतक युवक पर किया हमला। खून से लथपथ हालत में युवक को ले जाया गया अस्पताल, डॉक्टर्स नें किया मृत घोषित। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आकश उर्फ़ अक्कू के रूप में हुई। pic.twitter.com/2j4awpU9CP — Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) January 21, 2026 |
|