search

हिमाचल में हेली टैक्सी की क्या रहेगी टाइमिंग और किराया, शिमला से चंडीगढ़, रिकांगपिओ व भुंतर के लिए मिलेगी सेवा

deltin33 2026-1-22 11:56:27 views 487
  

हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा आरंभ हो गई है।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के संजौली से चंडीगढ़, रिकांगपिओ (किन्नौर) व भुंतर (कुल्लू) के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की है। हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से व्यापारियों, कर्मचारियों, मरीजों और पर्यटकों को समय की बचत के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसे हिमाचल में हवाई संपर्क के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कब व कितना रहेगा किराया

-शिमला से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी। किराया प्रति यात्री मात्र 3,169 रुपये होगा।
-शिमला से कुल्लू के भुंतर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित होंगी, जिसके लिए 3,500 रुपये किराया देना होगा।
-शिमला के किन्नौर के रिकांगपिओ के लिए भी प्रतिदिन उड़ान होगी और किराया 4,000 रुपये प्रति यात्री रहेगा।
उड़ानों की समयसारिणी

  • शिमला-भुंतर,सुबह आठ बजे  
  • भुंतर-शिमला, सुबह 8.40 बजे  
  • चंडीगढ़ से शिमला,सुबह 9:15 बजे   
  • शिमला-रिकांगपिओ,सुबह 9.25 बजे
  • शिमला से चंडीगढ़,सुबह 9:50 बजे  
  • रिकांगपिओ-शिमला,सुबह 10.10 बजे  
  • शिमला-भुंतर,सुबह 11.05 बजे
  • भुंतर-शिमला,सुबह 11.45 बजे  

हेरिटेज एविएशन कुल्लू व रिकांगपिओ के लिए सेवा देगी

हेली टैक्सी संचालन के तहत हेरिटेज एविएशन संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए प्रतिदिन सेवाएं देगी, जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़ से संजौली हेलीपोर्ट तक सप्ताह में तीन दिन उड़ान संचालित करेगी। संजौली से रामपुर, रिकांगपिओ और मनाली के लिए भी जल्द ही पवन हंस लिमिटेड की उड़ानें शुरू की जाएंगी।
2011 में पहली बार हुआ था प्रयास

प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए पहली बार वर्ष 2011 में प्रयास हुआ था। उस समय अनाडेल से कुल्लू-मनाली से लेह तक पवन हंस ने प्रति टिकट 9900 रुपये में सेवा शुरू की थी। उसके बाद वर्ष 2019 में शिमला के जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ और मंडी के कंगनीधार, मंडी से भुंतर, भुंतर से धर्मशाला व रामपुर के लिए भी हेली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी। यह हेली टैक्सी सेवा आरसीएस यानी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित हुई थी। उस समय हेली टैक्सी की किराया दरें 2500 रुपये से लेकर 3300 रुपये तक थीं। हेली टैक्सी सेवा आरसीएस के तहत होने के कारण तीन साल की अवधि पूरी होने के बाद बंद हो गई थी।



यह भी पढ़ें: 35 कफ सिरप सहित 174 दवाओं के सैंपल फेल, CDSCO ने जारी की सूची; हिमाचल व उत्तराखंड की सबसे ज्यादा मेडिसिन शामिल  

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार की मंडी रैली का HRTC ने भेजा बिल, 496 स्पेशल बसें चलाई थी निगम प्रबंधन ने
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477980