search

स्कॉर्पियों से पुलिसकर्मी को पकड़कर घसीटा, हिसार नगर निगम कर्मचारी का बेटा भी गिरफ्तार; चारों आरोपी भेजे गए जेल

cy520520 2026-1-22 12:56:30 views 824
  

स्कॉर्पियो के पायदान पर पुलिसकर्मी को ले जाने के मामले में निगम कर्मी का बेटा था शामिल।



जागरण संवाददाता, हिसार। एडीजीपी कार्यालय के सामने से स्कॉर्पियो में पुलिस कर्मी को दो किलोमीटर तक भगा कर ले जाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्टर 15 निवासी चौथे आरोपित ऋषिकांत को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

आरोपित ऋषिकांत के पिता नगर निगम के कर्मचारी हैं। पुलिस इस मामले में रावलवास निवासी मनीष, समीर और धिकताना निवासी आरोपित साहिल पहले ही जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार 14 जनवरी की रात को ईआरवी गाड़ी का स्टाफ एडीजीपी कार्यालय के सामने वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो आई। उसकी छत पर दो युवक बैठे थे। वे हुड़दंग कर रहे थे। वहां मौजूद पुलिस कर्मी कुलदीप ने दोनों युवकों को नीचे उतरने के लिए बोला था, लेकिन नीचे नहीं उतरे।

फिर कुलदीप स्कॉर्पियो के पायदान पर चढ़कर उनको उतारने लगा। इसी दौरान चालक ने गाड़ी दौड़ा दी थी। चालक ने दो किलोमीटर के बाद गाड़ी को रोका था। बाद पुलिस कर्मी चारों युवकों को वापस लेकर आया था और सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी कमरजीत का कहना है कि आरोपित ऋषिकांत के पिता नगर निगम के कर्मचारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164633