डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवान बलिदान हो गए हैं। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सब डवीजन भदरवाह के थानाला में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवान बलिदान हो गए हैं। जबकि नौ घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक मरने वालों की संख्या की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। |