search

PM Kisan Yojana: दूसरे के जमीन पर खेती कर रहे किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त? जानें क्या कहता है नियम

deltin33 2026-1-22 15:56:50 views 963
  

PM Kisan Yojana: दूसरे के जमीन पर खेती कर रहे किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त? जानें क्या कहता है नियम



नई दिल्ली। पीएम किसान योजना से जुड़ी खबरों पर किसानों की नजर है। 21वीं किस्त खाते में आने के बाद से अब सभी को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। लेकिन उससे पहले बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके मन में एक बार फिर से ये सवाल उठा है कि क्या उन किसानों को भी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त आएगी जो दूसरों की जमीन पर किसानी करती है?

भारत में बहुत से ऐसे किसान भी है जिनके पास जमीन नहीं है। वह दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं। यानी खेती करके आधी फसल उस किसान को देते हैं जिसका खेत होता और आधी फसल खुद रखते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे किसानों को लेकर PM Kisan Samman Nidhi Yojana में क्या नियम हैं।
दूसरों की जमीन पर खेती कर रहे किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ हर वो किसान उठा सकते हैं जिसके नाम पर खेती की जमीन है। जब यह योजना शुरू हुई थी छोटे और सीमांत किसानों को ही इसका लाभ मिलता था। लेकिन बाद में सरकार ने इसमें बदलाव किया था और वो सभी किसान इस योजना के लिए पात्र हो गए जिनके पास खेती की जमीन है।

यानी अगर किसी के पास खेती वाली जमीन नहीं है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता। अगर आप एक किसान हैं, लेकिन आपके पास खेती वाली जमीन नहीं है, आप दूसरे किसान की जमीन पर खेती करते हैं तो आपको किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सोशल मीडिया पर जो खबर चल रही हैं कि क्या ऐसे किसानों की 22वीं किस्त आएगी? तो जवाब है नहीं।
कब आएगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर जो अपडेट आ रहे हैं उसके अनुसार बजट के बाद ही इसके आने की संभावना है। 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होगा। बजट के बाद ही PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। चालू वित्त वर्ष की यह आखिरी किस्त होगी। क्योंकि अप्रैल से नया वित्त वर्ष लग जाएगा।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Online Apply: पीएम किसान योजना के लिए कैसे करते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988