search

सागर में बॉयफ्रेंड संग घूमने गई छात्रा का अपहरण कर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

deltin33 2026-1-22 15:56:53 views 718
  

युवती से किया गंदा काम (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई छात्रा का अपहरण कर आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। गौरझामर के फोरलेन स्थित नीम घाटी के पास आरोपितों ने पहले प्रेमी को पीटकर भगा दिया फिर छात्रा को जंगल में खींच ले गए और दुष्कर्म के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारुखी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, देवरी के कालेज में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा मंगलवार दोपहर दोस्त के साथ फोरलेन पर घूमने गई थी। दोनों लोग नीम घाटी पर फोरलेन किनारे बैठे हुए थे, तभी जंगल की तरफ से दो व्यक्ति आए और युवती व उसके मित्र को मारने लगे। लड़की का मोबाइल भी छीन लिया।

यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री कांड में मध्य प्रदेश पहुंची राजस्थान पुलिस, भोपाल से सीहोर तक छापेमारी

लड़के से मोबाइल छीनने लगे तो वह पुलिस को फोन लगाने के लिए वहां से भाग गया। आरोपित एक-दूसरे का नाम रानू और सुंदर ले रहे थे। इसके बाद वे युवती को घसीटकर जंगल में ले गए और उसके साथ ज्यादती की। वारदात के बाद आरोपित जब चले गए तो लड़की ने जंगल में ही पड़ा अपना मोबाइल खोजा और फोरलेन की तरफ आई। यहां उसका पुरुष मित्र पुलिस के साथ खोजबीन में जुटा था। युवती के मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988