search

यूपी के इस जिले में जारी होगा 16 करोड़ रुपये का टेंडर, बदलेगी वार्डों की सूरत

Chikheang 2026-1-22 20:56:34 views 572
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ रहे हैं। बीते वर्ष बोर्ड बैठक में महापौर ने प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये से विकास कार्य की घोषणा की थी। इसके तहत गुरुवार को 16 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति दे दी गई। इन कामों के शुक्रवार को टेंडर जारी किए जाएंगे। पहले स्वीकृत हुए कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है, कुछ वार्ड में काम भी शुरू हो गए हैं। ये काम पूरे होने के बाद शहर के वार्डों में आवागमन, जल निकासी सुदृढ़ होगी। साथ ही गलियों का अंधेरा भी मिटेगा।

नगर निगम क्षेत्र में विकास अब रफ्तार पकड़ रहे हैं। बीते वर्ष अक्टूबर में आयोजित बोर्ड बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल ने प्रत्येक वार्ड में निर्माण, जलकल एवं प्रकाश विभाग के 50-50 लाख रुपये से विकास कार्यों की घोषणा की थी। महापौर इस घोषणा पर अमल करते दिखाई दे रहे हैं।

दिसंबर से इस ओर काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर करीब 16 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। इनमें निर्माण विभाग के कार्य शामिल हैं। शुक्रवार को इन कार्यों के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व भी करोड़ों रुपये के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है, कई की पूरी कर ली गई है।

ठेकेदारों ने भी काम शुरू कर दिया है। हर वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ये काम पूरे होने के बाद वार्डों में विकास नजर आएगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया, विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। निर्माण विभाग के कई करोड़ों के कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169176