search

टेक्नोलॉजी से लेकर थाली तक... भारत में घर-घर तक कैसे पहुंच गए जापानी प्रोडक्ट्स, पीएम मोदी जा रहे इसी देश

deltin55 2026-1-22 23:40:57 views 76
   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 अगस्त 2025 को दो दिवसीय जापान दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी. जहां वह 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह दौरा न वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि जापानी उत्पाद, जो कभी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल तक सीमित थे अब भारत के घर-घर तक कैसे पहुंच चुके हैं.

ऐतिहासिक शुरुआत और ऑटोमोबाइल क्रांति

1980 के दशक में भारत में जापानी उत्पादों की एंट्री का सबसे बड़ा प्रतीक थी मारुति सुजुकी. 1983 में मारुति 800 के लॉन्च ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार को बदल दिया. जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और भारत सरकार की साझेदारी ने किफायती और भरोसेमंद कारों को मध्यम वर्ग तक पहुंचाया. आज मारुति सुजुकी भारत में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है जिसकी बाजार हिस्सेदारी 40% से अधिक है.

टेक्नोलॉजी का जापानी जादूजापानी टेक्नोलॉजी ने भारत के घरों में गहरी पैठ बनाई है. सोनी, पैनासोनिक, तोशिबा जैसे ब्रांड टीवी, कैमरा और घरेलू उपकरणों के लिए जाने जाते हैं. भारत में स्मार्टफोन बाजार में भी जापानी कंपनियां जैसे सोनी और शार्प अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

भारतीय बच्चों के दिल में भी बनाई खास जगह

मशहूर जापानी एनिमेशन सीरीज डोरेमोन, शिनचैन, पोकेमॉन ने भारतीय बच्चों के दिलों में विशेष जगह बनाई है. इन एनिमे की लोकप्रियता इतनी है कि भारत में इनके प्रसारण से टेलीविजन चैनलों की टीआरपी कई गुना बढ़ गई.
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154110