search

सानिया मिर्जा से नहीं देखा गया बहन अनम का दर्द, VIDEO में देखें भारतीय क्रिकेटर की पत्नी के साथ क्या कर रही थीं दोनों बहनें

deltin55 2026-1-23 06:42:09 views 981

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक से अलग हो चुकी हैं। वह इस समय अपने बेटे इजहान मिर्जा के साथ दुबई में रहती हैं। सानिया की जिंदगी में उनके बेटे के अलावा उनकी बहन अनम काफी अहम जगह रखती हैं। सानिया कई मौकों पर बता चुकी है कि उनकी जिंदगी में उनकी बहन और अनम की क्या अहमियत है। हाल ही में अनम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह दर्द से करहाती नजर आ रही हैं और उनकी बड़ी बहन सानिया हाथ पकड़े उनका दुख बांट रही हैं।












इन दोनों के अलावा इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर की पत्नी भी नजर आ रही हैं। अनम ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल नजर आ रही हैं। शीतल भी दुबई में ही रहती हैं। वीडियो में दिखाया गया कि यह तीनों अपनी एक और दोस्त के साथ एक खास काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। चारों ने अपने कान में छेद यानी पियर्सिंग कराई।











शीतल और सानिया ने तो किसी तरह कान में छेद करते समय होने वाले दर्द को सहन कर लिया लेकिन अनम को बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो रहा था। वीडियो में दिखाई दिया कि जैसे ही कान में छेद करने वाले ने अपना काम शुरू किया अनम चिल्लाने लगी। तभी पीछे खड़ी सानिया आगे आई और उन्होंने जोर से अनम का हाथ पकड़ा। साथ ही वह उन्हें कुछ कहती हुई भी दिखाई दीं। अनम ने इस वीडियो पर लिखा कि जब लड़कियां एक साथ एक रात बिताती हैं तो क्या कुछ होता है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उन चारों ने मस्ती की।










like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155557