search

गुरदासपुर में पुलिस की कार्रवाई, झाड़ियों में छिपकर हेरोइन का नशा करते तीन गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-8 21:06:36 views 1267
  झाड़ियों में छिपकर हेरोइन का नशा करते तीन गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो





जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिला पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर हेरोइन का नशा करते तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना कलानौर के एएसआइ नरेश कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बटाला रोड पर खाली प्लॉट में झाड़ियों में छिपकर नशा करते आरोपित विशाल मसीह निवासी शहूरकलां को काबू किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित से सिल्वर पेपर, लाइटर और 20 रुपये का नोट बरामद हुआ। वहीं थाना सदर के एएसआइ टेक राम ने पुलिस पार्टी के साथ लिंक सुआ पुली वरिया से आरोपित गुरप्रीत सिंह निवासी वरिया को अंधेरे में छिपकर हेरोइन का नशा करते काबू किया।



उससे सिल्वर पेपर, लाइटर और 20 रुपये का नोट बरामद हुआ। उधर, थाना सिटी के एसआई वरिंदर पाल पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान नेहरू पार्क से आरोपित विकास निवासी मदरासी मोहल्ला सामने शिवा रिजोर्ट को झाड़ियों में छिपकर नशा करते काबू किया। उससे एक सिल्वर पेपर, लाइटर और दस रुपये का नोट बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244