search
 Forgot password?
 Register now
search

सारण में मतदान के लिए तैयार 3510 केंद्र, बिजली-पानी और सुरक्षा का होगा खास इंतजाम विशेष प्रबंध

deltin33 2025-10-8 21:06:39 views 1261
  सारण जिले के विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3510 मतदान केंद्र





जागरण संवाददाता, छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच सारण जिला निर्वाचन शाखा ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों की विस्तृत सूची जारी कर दी है। जिले के दसों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3510 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनका प्रखंडवार विवरण भी स्पष्ट किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार

  • 113- एकमा विधानसभा में कुल 356 मतदान केंद्र हैं। इनमें एकमा प्रखंड में 206, लहलादपुर प्रखंड में 75 और मांझी प्रखंड के कुछ अंश में अवस्थित 75 केंद्र शामिल हैं।
  • 114- मांझी विधानसभा क्षेत्र में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मांझी प्रखंड में 179, बनियापुर प्रखंड के कुछ अंश में 33 और जलालपुर प्रखंड में 151 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
  • 115- बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 377 मतदान केंद्र हैं। इनमें बनियापुर प्रखंड में 208 तथा मशरक प्रखंड में 169 मतदान केंद्र शामिल हैं।
  • 116-तरैया विधानसभा क्षेत्र में कुल 354 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें तीन प्रखंड समाहित है। पानापुर प्रखंड के अंतर्गत 106 केंद्र, इसुआपुर प्रखंड में 125 केंद्र और तरैया प्रखंड में 123 मतदान केंद्र शामिल हैं।
  • 117- मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 333 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें मढ़ौरा 231 केंद्र और नगरा प्रखंड में 102 मतदान केंद्र शामिल हैं।
  • 118- छपरा विधानसभा में 373 मतदान केंद्र हैं, जिनमें रिविलगंज प्रखंड में 117 और छपरा सदर प्रखंड में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • 119- गड़खा विधानसभा क्षेत्र में 360 मतदान केंद्र हैं। इसमें छपरा सदर प्रखंड के कुछ अंश में 126 तथा गड़खा प्रखंड में 334 मतदान केंद्र शामिल हैं।
  • 120- अमनौर विधानसभा क्षेत्र में अमनौर प्रखंड में 180 केंद्र, मकेर प्रखंड में 86 मतदान केंद्र और परसा प्रखंड के कुछ अंश में 64 मतदान केंद्र शामिल हैं।
  • 121- परसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 327 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें परसा प्रखंड में 77 और दरियापुर प्रखंड में 250 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
  • 122- सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 337 मतदान केंद्र बनाया गया है जिनमे से दिघवारा प्रखंड में 116 मतदान केंद्र और सोनपुर प्रखंड 221 मतदान केंद्र स्थापित किये गए है।


कुल मिलाकर, सारण जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3510 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद आलम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल, रैम्प व सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।



वहीं एक विधानसभा में ज्यादातर दो और कुछ विधानसभा तीन प्रखंडों में फैले हुए हैं इसलिए जिस विधानसभा के जो सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं उन्हें संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी रिपोर्ट करेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com