बिहार में लगातार घट रहा NOTA का ग्राफ, स्थिर सरकार की ओर बढ़ रहा मतदाताओं का रुझान

deltin33 2025-10-8 21:06:43 views 1267
  महासमर : नोटा दबाने वालों का मन बदला, पांच साल में आंकड़ा घटकर पहुंचा 29 हजार 848





प्रकाश कुमार, समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में नोटा (नन ऑफ द एबव) का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। 2025 में जहां 52 हजार 610 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को न चुनने का विकल्प अपनाया था, वहीं 2020 के चुनाव में यह आंकड़ा घटकर लगभग 29 हजार 848 पर सिमट गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



यह गिरावट मतदाताओं के राजनीतिक परिपक्वता और स्थिर सरकार की चाहत का स्पष्ट संकेत देती है। समस्तीपुर जिले में भी यही रुझान साफ दिखाई देता है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 2015 की तुलना में 2020 में नोटा दबाने वालों की संख्या घटी है, जबकि कुल मतदान प्रतिशत बढा है।


2015 में सबसे अधिक नोटा का प्रयोग

वारिसनगर विधानसभा में 2015 में सबसे अधिक 9551 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था, जो 2020 में घटकर 2632 पर पहुंच गया। वहीं 2020 में मोहिउद्दीनगर विधानसभा में मात्र 546 वोट नोटा को मिले, जो जिले में सबसे कम था।

दूसरी ओर समस्तीपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भी नोटा का प्रयोग बढ़ गया। 2015 में 1070 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया था, वहीं 2020 में यह संख्या बढ़कर 1837 रह गई।



ऐसा माना जाता है कि शहरी क्षेत्र के मतदाता आमतौर पर अधिक शिक्षित होते हैं और वे शासन की स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं। कुल मिलाकर, आंकड़े इसे ओर इशारा करते हैं कि अब मतदाता नकारात्मक मतदान की बजाए स्पष्ट स्थिर सरकार की दिशा में अपना रुखान दिखा रहे है।
2015 में हसनपुर विधानसभा में ज्यादा पड़ा था नोटा

पहली बार जब बिहार में चुनाव आयोग द्वारा 2015 में नोटा का प्रयोग शुरू किया गया था तो इसको लेकर मतदाताओं में क्रेज दिखा। समस्तीपुर जिले में हसनपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग हो गया था। यहां पर सबसे अधिक 7471 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया था।



वर्ष 2020 में सरायरंजन विधानसभा में जदयू के विजय कुमार चौधरी ने राजद के सहनी को मात्र 3624 वोट से हराया था। जबकि, यहां 4200 मतदाताओं ने नोटा दबाया था। समस्तीपुर विधानसभा में भी राजद से अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 4714 मत से जीत हासिल की थी। यहां पर भी 1837 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया था।
समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा में नोटा का आंकड़ा

    विधानसभा 2015 2020
   
   
   उजियारपुर
   956
   6388
   
   
   मोरवा
   1747
   3261
   
   
   सरायरंजन
   4200
   7294
   
   
   मोहिउद्दीनगर
   546
   1795
   
   
   विभूतिपुर
   5333
   4440
   
   
   रोसड़ा
   5284
   5841
   
   
   हसनपुर
   4426
   7471
   
   
   समस्तीपुर
   1837
   1070
   
   
   वारिसनगर
   2632
   9551
   
   
   कल्याणपुर
   2887
   4999
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
323570

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.