search

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

deltin33 2025-10-8 21:06:46 views 1285
  तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत। सांकेतिक तस्वीर





संवाद सहयोगी, जालंधर। खांबरा आबादी के पास तेज रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार महिला और व्यक्ति के गंभीर चोटें आई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया।

वहां रसूलपुर खुर्द की रहने वाली रशपाल कौर की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



रसूलपुर खुर्द के रहने वाले रमन कुमार ने बताया कि रविवार को काम के सिलसिले में खांबरा आबादी की तरफ सास के साथ आया था। वह बाइक पर वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में उसकी सास रशपाल कौर के गंभीर चोटें आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी मदद से सास को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



हादसे की सूचना थाना सदर की पुलिस को दी। एएसआई कश्मीर सिंह ने जांच के बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131