search

नंदा देवी राज जात: कुरूड़ में बड़ी जात के मुहूर्त की घोषणा, गौड़ ब्राह्मणों ने तय किया दिन

deltin33 2026-1-23 13:56:51 views 1271
  

हकहकूकधारियों के सामने पूजा अर्चना के बाद मुहूर्त निकाला गया। File Photo



संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। नंदा देवी सिद्धपीठ कुरूड़ में कल आज बड़ी नंदा जात के आयोजन को लेकर पंचांग गणना के अनुसार मुहूर्त निकाला गया। पांच सितंबर को बड़ी नंदा जात का आयोजन किया जाएगा।आज गौड़ ब्राहमणों द्वारा हकहकूकधारियों के सामने पूजा अर्चना के बाद मुहूर्त निकाला गया।

गौरतलब है कि नंदा देवी राज जात को लेकर इन दिनों सिद्धपीठ कुरूड़ व नौटी में टकराव की स्थिति है। श्री नंदा देवी राज जात समिति द्वारा पहले ही व्यवस्थाओं के साथ अधिमास होने के चलते इस वर्ष के बजाए 2027 में नंदा देवी राज जात के आयोजन की घोषणा की गई है। जिसे हक हकूकधारियों ने परंपरा के खिलाफ बताते हुए इसी साल के मुहूर्त पर बड़ी नंदा जात का आयोजन किए जाने का ऐलान किया जा चुका है।

कुरूड़ में नंदा देवी के मंदिर में इस साल आयोजित होने वाली बड़ी नंदा देवी जात को लेकर मुहूर्त भी बसंत पंचमी को निकाला जाने की घोषणा की गई। कुरूड़ मंदिर समिति द्वारा नंदा देवी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजन के साथ धामिक संगीत गीतों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।  


बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि बड़ी जात आयोजन के मुहूर्त को लेकर कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूरी कर दी गई है।

कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला का कहना है कि बड़ी जात आयोजन को लेकर तिथि की घोषणा कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Nanda Devi Raj Jat: नंदा देवी राज जात आयोजन पर प्रशासन की बैठक बेनतीजा, विवाद बरकरार

यह भी पढ़ें- चमोली : नंदा देवी राजजात व बड़ी जात को लेकर बना गतिरोध खत्म करने आगे आया प्रशासन

यह भी पढ़ें- एशिया की सबसे लंबी धार्मिक पैदल यात्रा को लेकर उत्तराखंड में विवाद, चंद वंश के युवराज ने कहा- \“परंपरा से छेड़छाड़ अस्वीकार्य\“

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : कुरुड़ महापंचायत ने लिया बड़ा फैसला, नंदा देवी बड़ी जात इस वर्ष ही होगी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988