search

Holi 2026: 40 दिन ब्रज में मस्ती और उल्लास की धूम, गाड़ा गया होली का डांंड़ा

cy520520 2026-1-24 06:56:42 views 1264
  

ठाकुरजी



जागरण संवाददाता, मथुरा। वसंत पंचमी पर मंदिरों में ठाकुरजी का वसंती शृंगार किया गया। ठाकुरजी को पोशाक धारण कराई गईं। भगवान को गुलाल अर्पित किया गया। मंदिरों और चौराहों पर होली का डांंड़ा गाड़ा गया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित केशवदेव मंदिर को वसंती वस्त्र, पुष्प, बिजली की रोशनी से सजाया गया। वसंती कमरे का स्वरूप प्रदान किया गया। भागवत-भवन स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में भी सजावट की गई।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर में किया गया भगवान को गुलाल अर्पित

पोशाक व शृंगार धारण कराया गया। सुबह सरस्वतीजी का पूजन कर विग्रहों को गुलाल अर्पित कर ब्रज में होली का आह्वान किया। मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सुबह 10 बजे ठाकुरजी को अबीर गुलाल से होली खिलाई गई। प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में वसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। सेवायत महंत कांतानाथ चतुर्वेदी व संस्कृत भारती के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने शुभारंभ किया। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देवजी महाराज में भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। फूल बंगला सजाया गया। ठाकुरजी को रजत सिंहासन पर जगमोहन में विराजमान किया गया।
दाऊजी मंदिर में फाग महोत्सव शुरू

बलदेव। श्री दाऊजी महाराज मंदिर में वसंत पंचमी से 45 दिवसीय फाग महोत्सव शुरू हो गया। होली का डांढ़ा गाड़ा गया। सुबह से ही दर्शन करने को श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। गुलाल की वर्षा से श्रद्धालु भावविभोर हो गए। समाज गायन हुआ। दाऊजी महाराज के दर्शन कर भक्त धन्य हो गए।
नंदगांव में शुरू हुई होली की मस्ती

नंदगांव। नंदगांव के नंदभवन में शुक्रवार को होली का डांड़ा गाड़ा गया। ठाकुर जी को गुलाल लगाया गया। वसंत पंचमी का उल्लास पूरे मंदिर में रहा। श्रद्धालुओं ने वसंती वस्त्र धारण किए ठाकुर जी के दर्शन किए। 40 दिन तक यहां होली की मस्ती रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164639