search
 Forgot password?
 Register now
search

Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस थाली में भी दिखेगा देशप्रेम, घर पर ट्राई करें 5 आसान तिरंगा डिशेज

deltin33 3 hour(s) ago views 503
  

गणतंत्र दिवस के लिए ट्राई कलर डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 26 जनवरी का दिन हर किसी के लिए गर्व का अवसर होता है। इस दिन हमारा देश गणतंत्र बना था। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन होता है, राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं, परेड निकलती है और हर कोई देश भक्ति के रंग में रंग जाता है।  

इस मौके पर आप चाहें, तो घर पर भी कुछ ट्राई कलर डिशेज यानी तिरंगे के रंग की डिशेज बना सकते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर बच्चों या दोस्तों के लिए कुछ खास ट्राई कलर डिशेज बनाना चाहते हैं, तो यहां से शानदार आइडियाज ले सकते हैं।  
तिरंगा सैंडविच

यह बच्चों और बड़ों दोनों का पसंदीदा स्नैक है और बनाने में सबसे आसान है। इसके लिए आपको ब्रेड की तीन स्लाइस चाहिए। पहली स्लाइस पर हरी चटनी (पुदीना और धनिया) लगाएं। दूसरी स्लाइस पर मेयोनीज या सफेद मक्खन लगाएं। तीसरी स्लाइस पर गाजर का पेस्ट या टोमेटो केचप लगाएं। यह बिना गैस जलाए झटपट तैयार हो जाता है और हेल्दी भी है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
ट्राई कलर इडली

सुबह के नाश्ते के लिए तिरंगा इडली एक बेहतरीन और सेहतमंद ऑप्शन है। इडली के घोल को तीन भागों में बांट लें। एक भाग में पिसी हुई पालक (हरा रंग) मिलाएं। दूसरे भाग को सादा (सफेद) रहने दें। तीसरे भाग में कद्दूकस की हुई गाजर या थोड़ा केसरिया फूड कलर मिलाएं। अब इन्हें इडली स्टैंड में सांचे के अनुसार पकाएं। स्टीम से बनी यह डिश पचाने में आसान है और दिखने में बेहद आकर्षक लगती है।



(Picture Courtesy: Instagram)



तिरंगा पास्ता या मैक्रोनी

अगर आप कुछ मॉडर्न बनाना चाहते हैं, तो तिरंगा पास्ता ट्राई करें। सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। हरा रंग देने के लिए \“पेस्टो सॉस\“ या पालक की प्यूरी का इस्तेमाल करें। सफेद रंग के लिए \“व्हाइट सॉस\“ का इस्तेमाल करें। केसरिया रंग के लिए \“अरबियता सॉस\“ (टमाटर और लाल मिर्च) का इस्तेमाल करें। अलग-अलग सॉस का स्वाद इस डिश को बहुत खास बना देता है।
तिरंगा पुलाव

दोपहर के खाने में तिरंगा पुलाव मेज की शान बढ़ा सकता है। चावल को तीन अलग-अलग बर्तनों में पकाएं। एक हिस्से में संतरे का रस या केसर डालें। दूसरे को सादा सफेद रखें। तीसरे हिस्से में बारीक कटी बीन्स, मटर और पुदीने का पेस्ट मिलाएं। परोसते समय इन्हें परतों में सजाएं। बासमती चावल की खुशबू और रंगों का मेल इसे एक खास डिश बनाता है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
तिरंगा हलवा या बर्फी

मिठाई के बिना कोई भी भारतीय त्योहार अधूरा है। आप नारियल की बर्फी बना सकते हैं। नारियल के चूरे को कंडेंस्ड मिल्क के साथ पकाएं और उसे तीन हिस्सों में बांटकर फूड कलर का इस्तेमाल करें। इन्हें एक के ऊपर एक जमाकर बर्फी के आकार में काट लें। यह मीठा स्वाद उत्सव को यादगार बना देता है।

  

(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी गुजराती ढोकला, बहुत ही सिंपल है रेसिपी


यह भी पढ़ें- बाजार जैसा स्वाद अब घर पर, ऐसे बनाएं एकदम क्रिस्पी और टेस्टी \“आलू पैटी बर्गर\“

https://www.jagran.com/did-you-know/general-what-are-the-meaning-behind-short-forms-like-stl-and-ext-written-on-dtc-buses-check-details-here-40116652.html
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
466344

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com